मुंबई साइबर सेल ने कथैया में मारा छापा, 16 लाख नगद के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : कथैया थाना क्षेत्र में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने छापेमारी कर 16 लाख रुपए नगद के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि फतेहा गांव के मो. शमशाद ने मुंबई में 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दो बैंक खातों से उड़ा लिए थे. मुंबई पुलिस के साइबर सेल टीम ने फतेहा गांव में छापेमारी की स्थानीय पुलिस की मदद से मो. शमशाद को उसके घर से 16 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ कर रही है. मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मुंबई पुलिस टीम की छापेमारी और रुपये बरामदगी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद खुलासा किया जाएगा.

पुलिस सूत्रों की मानें तो मो. शमशाद ने मुंबई में 30 लाख की धोखाधड़ी किया था. इसे लेकर मुंबई साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की गई थी. साइबर सेल टीम को छानबीन के क्रम में जानकारी मिली कि शमशाद मुंबई छोड़ चुका है और वह भी बिहार के मुजफ्फरपुर में ठिकाना बनाए हुए है. इस आधार पर पांच सदस्यीय टीम मुजफ्फरपुर पहुंची और एसएसपी को इसकी जानकारी दी. एसएसपी के निर्देश पर कथैया पुलिस की मदद से मुंबई की साइबर सेल ने अहले सुबह फतेहा गांव में छापेमारी की घर में सो रहे शमशाद को दबोच लिया और तलाशी के क्रम में 16 लाख रुपये से भरा बैग मिला. इसके बाद से साइबर सेल टीम उससे और जानकारी लेने में जुटी है.

रिपोर्ट : विशाल

मुंबई : नए साल के जश्न में भंग, आज से धारा 144 लागू

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...