Breaking: उत्तर प्रदेश में Dibrugarh Express हुई बेपटरी, चार लोगों की मौत, 25 घायल

Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। गोंडा में Dibrugarh Express (15904) की 15 बोगियां पटरी से उतर गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है।

Dibrugarh Express हुई बेपटरी

यूपी सरकार ने घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।’

Dibrugarh Express बेपटरी होने के बाद हेल्प नंबर जारी

घटना के बाद रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। इनमें- वाणिज्यिक नियंत्रण तिनसुकिया: 9957555984; फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966; मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410; सिमलगुड़ी (एसएलजीआर): 8789543798; तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959; डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960 हैं। वहीं मंत्रालय ने गुवाहाटी स्टेशन के लिए नंबर भी जारी किये हैं, जिनमें- 0361-2731621, 0361-2731622, 0361-2731623 हैं।

वहीं असम मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, ‘एचसीएम डॉ. हिमंत बिस्वा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है। एचसीएम स्थिति की निगरानी कर रहा है और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।’

Dibrugarh Express बेपटरी होने के बाद बचाव कार्य जारी

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने एक न्यूज एजेंस को बताया है, ‘रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। घटना दोपहर करीब 2.37 बजे हुई।’

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...

Ration Card Update: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र लाभुकों पर कार्रवाई,...

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। रांची...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...