पंखे की कुंडी से लटका मिला प्राइवेट गार्ड का शव

आरा : भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शुक्रवार की शाम पंखे की कुंडी से लटका एक प्राइवेट गार्ड का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजन द्वारा पत्नी से झगड़ा के बाद उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव वार्ड नंबर-7 निवासी शिव शंकर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक मॉल में प्राइवेट गार्ड का काम करता था।

आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

आरा सासाराम रेलखंड पर पर जिले के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पीरो स्टेशन एवं नोनार हाल्ट के बीच शुक्रवार के दोपहर ट्रेन से कटकर एक रोहतास निवासी युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी राम कृपाल साह का 26 वर्षीय पुत्र शशि प्रसाद उर्फ मोनू है।

Ara Train 22Scope News
आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आरोग्य योजना : प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Agrovision 2026: नागपुर के एग्रोविजन-2026 में बिहार की भागीदारी, AI और...

Agrovision 2026, पटना: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा नागपुर में आयोजित कृषि महाकुंभ ‘एग्रोविजन-2026’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्मार्ट कृषि...

Dhanji Pasi Arrested: धनजी पासी, पप्पू टिकरा या मगहिया… अलग-अलग नामों...

Dhanji Pasi Arrested, रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरिगांव थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी...

Pakur SIR Inspection: पाकुड़ के दो बूथों पर क्यों अटका SIR...

Pakur SIR Inspection: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा...