पटना के बाढ़ में अपराधियों ने CSP से लूटे 70 हजार

पटना: पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दिनदहाड़े एक सीएसपी से 70 हजार रूपये लूट लिए। घटना भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर गांव की है जहां बाइक सवार तीन अपराधी हथियार के बल पर पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक से 70 हजार रूपये लूट लिए।

मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि वह अपने सीएसपी सेंटर पर बैठे थे तभी हथियार के साथ तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर 70 हजार रूपये लूट लिए। रूपये लूटने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें-  Arrah MP का धन्यवाद समारोह संपन्न, जमा की जनता की समस्याएं

https://youtube.com/22scope

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

CSP

CSP

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel