’65 फीसदी आरक्षण को लागू करें केंद्र सरकार नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’

गया : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश सचिव कार्यक्रम संयोजक विनय कुशवाहा ने बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के 65 फीसदी आरक्षण को संविधान के 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए एवं निजी क्षेत्र में 65 फीसदी आरक्षण को लागू करने के लिए 23 जुलाई को गया से शुरू होने वाली पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। जिस तरह से मोदी सरकार एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों के साथ हकमारी कर रही है, यह हमलोग बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए अगर मुझे कुर्बानी देने की भी जरुरत पड़ेगा तो मैं सबसे आगे रहूंगा।

विनय कुशवाहा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के एक सिपाही होने के नाते तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा जातीय जनगणना के बाद 15 फीसदी आरक्षण बढ़ाया गया था। 65 फीसदी आरक्षण को लागू किया गया था। अब 15 फीसदी आरक्षण को खत्म कर दिया गया। 65 फीसदी आरक्षण की लड़ाई को लड़ने के लिए 23 जुलाई को गया के कलेक्ट्रेट के सामने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा कुर्था अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहीद स्थल पर माल्यार्पण के बाद समाप्त होगी।

यह भी पढ़े : रुटीन चेकअप के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...