Breaking : पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मारने वाला शूटर यहां से गिरफ्तार, अब खुलेगा राज…

Breaking

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मारने मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल की गिरफ्तारी यूपी के गाजीपुर से की गई है। फिलहाल पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है।

Breaking : मुख्य साजिशकर्ता धीरज मिश्रा सहित दो पहले ही गिरफ्तार हुए थे

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर कुछ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद से पूर्व पार्षद पारस हॉस्पीटल में इलाजरत है। घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता धीरज मिश्रा सहित दो को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से मुख्य शूटर राहुल जायसवाल फरार चल रहा था। आज पुलिस ने उसे यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है।

Breaking : पुरानी रंजिश में मारी गई थी गोली

इस घटना का मुख्य वजह पुरानी रंजीश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलुस में शामिल वेदप्रकाश के पैर पर धीरज मिश्रा ने स्कॉर्पियो चढ़ा दिया था। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने धीरज मिश्रा की जमकर पिटाई कर दी थी और उसके वाहन में भी तोड़फोड़ की थी। इसी का बदला लेने के लिए धीरज ने वेद प्रकाश के हत्या की सुपारी दी थी।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...