यौन शोषण के आरोप में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

रांची: रांची में रहने वाले एक निजी बैंक कर्मचारी प्रीतम कुमार देव को शादी का झूठा वादा करके एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बोकारो के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के मूल निवासी देव की गिरफ्तारी पीड़िता द्वारा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हुई।

घटना के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार देव और रांची में किराए पर रहने वाली महिला के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्यार के रिश्ते में बदल गया।  जैसे-जैसे भरोसा बढ़ता गया, देव ने कथित तौर पर शादी के बहाने पीड़िता का फायदा उठाया। लेकिन बाद में प्रीतम कुमार देव शादी करने के अपने वादे से मुकर गया, तो महिला ने कई महीने पहले महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारियों ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए देव को गिरफ्तार किया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले पुलिस की जांच जारी है।

 

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...