नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का केस किया तो घर पर चला दी गोली

धनबाद:  थाना के वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी में गुरुवार की रात 10:30 बजे पोक्सो एक्ट के आरोपी दीपक कुमार ने पीड़िता के आवास पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने तीन गोली चलाई है। एक पीड़ित के घर और दो उसके भाई को टारगेट कर फायरिंग की गई, लेकिन गोली लगी नहीं। सूचना पर धनबाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

मौके से पुलिस को गोली का दो खोखे मिले हैं। नाबालिग ने दीपक कुमार पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शरीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

इसको लेकर नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर 8 मई को महिला थाना में दीपक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार केस उठाने के लिए दबाव बना रहा था। केस नहीं उठने पर जान मारने की धमकी देता था।

नाबालिग पीड़िता के भाई का कहना कि गुरुवार की रात आरोपी ने पहले घर पर फायरिंग की। इसके बाद उसे टारगेट कर दो गोली चलाई।

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Gramin Bank: क्रूर शहंशाह का दरबार ………

Jharkhand Gramin Bank गढ़वा: कभी राजाओं के दरबार में फरियादी घंटों खड़े रहते थे। आज लोकतंत्र है, मगर कई बार बैंक की खिड़की के...

Dhanbad News: धनबाद में आरोपों की सियासत तेज, ढुल्लू महतो ने...

Dhanbad News: मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी पर कई...

बिहार सरकार ने Salary Package Accounts के लिए 9 बैंकों के...

बिहार सरकार ने स्थायी और संविदा कर्मियों के सैलरी पैकेज खातों के लिए 9 प्रमुख बैंकों के साथ एमओयू का एक वर्ष के लिए...