रातू में ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपाई

रांची. बृहस्पतिवार को रातू प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय से लेकर इलियास आजाद हॉस्पिटल तक एवं रानी बगीचा का रोड नंबर 1 एवं अन्य गलियों में हजारों ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में धान रोपनी का कार्यक्रम हटिया विधानसभा प्रभारी भरत काशी जी, एवं रांची जिला परिषद के अध्यक्ष निर्मला भगत जी के नेतृत्व में किया गया।

रातू में सड़क पर की धान की रोपाई

यह सड़क सन 2011-12 में ग्रामीण विकास मंत्री सुदेश कुमार महतो द्वारा बनवाया गया था, लेकिन उसके बाद से अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। सड़क पर रोज बड़े बड़े जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी चलते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस सड़क की सूद नहीं ली। कई बार आवेदन देने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो अंत में ग्रामीणों ने थक हार कर धान रोपनी करने का निर्णय लिया, ताकि सरकार की आंख खुले।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव मिश्रा, बिना सिंह, अन्नू देवी, रीता गुप्ता, रूपा देवी, सोभा देवी, अर्जुन महतो, किशन काशी, प्रेम सिंह, धनिष कुमार, चेतन गोप, संतोष घोष, मोहित जायसवाल, विशाल साहू, देवेंद्र पाहन, सुनील मुंडा,मुकेश साहू, जितेंद्र कांशी, प्रदीप पटेल, अजय महतो, अरविंद मुंडा, राजेश शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...