JDU ने विपक्ष को दी अपना चेहरा देखने की नसीहत, पढ़ें पूरी खबर…

पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के द्वारा राबड़ी देवी के ऊपर बयान को लेकर राजद समेत विपक्षी नेता लगातार हमलावर हैं। विपक्ष के हमलों के बाद अब जदयू एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ललन सिंह का समर्थन किया और कहा कि जब लालू यादव ने इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था तो पूरे देश में बिहार की जगहंसाई हुई थी। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ऐसी कौन सी बात कह दी, कौन नहीं जानता है, सैंपल सर्वे करवा लीजिये।

किसी गांव की बजटीय प्रबंधन के बारे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कितना सक्षम हैं यह बिहार और देश जानती है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के हस्ताक्षर के बारे में बिहार का आम अवाम जनता है। इस मामले में अगर राजद के नेता आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि चरवाहा विद्यालय का ज्ञान फरफरा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी उस दौर को याद कर शरीर का रोआं सिहर उठता है। वह भी एक दौर था जब महिलाएं विधवा होती थी और उनका आंसू तक आंख में ही सूख जाते थे। बिहार में महिलाओं के बारे में नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठाने वाले लोग पहले अपना चेहरा देख लें।

यह भी पढ़ें-  Rashtrapati Bhavan के इन 2 हॉल का बदल गया नाम, राष्ट्रपति ने जताई ख़ुशी

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU JDU JDU

JDU

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...