केंद्रीय मंत्री ने कहा- पीएम ने ठाना बिहार को बनाना है विकसित राज्य

पटना : केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। राजभूषण निषाद ने केंद्रीय आम बजट को लेकर बिहार की अपेक्षा पर विपक्ष के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत को बनाने का जो संकल्प लिया है, इस कड़ी में जो बिहार के लिए बेहतर हो सकता है उन्होंने किया है। बिहार के लिए सौगात दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के लोग समझते हैं कि कितनी बड़ी सौगात मिली है। बिहार विकास के लिए लोग बोलने वाले लोग बोलते रहेंगे, जनता समझती है। राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सुशासन की सरकार है। सुशासन की सरकार में कोई रिश्वतखोरी, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने वाले लोग नहीं बचेंगे, जो भी थोड़े बहुत है वह बचेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला विरोधी आचरण करने के राजद के द्वारा लगाए गए आरोप पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जो लोग पहले से ही महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते थे। वहीं लोग आज इस ढंग की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार काफी अच्छे लीडर हैं और विकास पुरुष हैं। उन्होंने हर वर्ग के लोगों का सम्मान किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में इंडिया के प्रोटेस्ट करने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी को यह डर है कि केजरीवाल के साथ फरार नहीं होंगे इसलिए पकड़े जाएंगे। इसलिए सारे भ्रष्टाचारी एक प्लेटफार्म पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी के नेताओं ने विधान परिषद में किया जोरदार स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...