Banna Gupta का तंज-चाचा तो कंबल ओढ़ के मधु भी पी जाते हैं…

Ranchi : सरयू राय के दिये जवाबी बयान पर मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा कि मैने तो किसी पर आरोप नहीं लगाया मैने तो बस जांच की थी। मैने वहां जाकर जांच किया जहां सड़ा अनाज मिला है। आगे तो अभी तो और भी कुछ उखड़ना बाकी है। इमानदार लोग बड़े अच्छे होते हैं। लोग कहते हैं कि लोग कंबल ओढ़कर घी पीते हैं चाचा तो कंबल ओढ़ के मधु भी पी जाते हैं। ये सारी बात खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानसून सत्र में जाने से पहले कही।

बांग्लादेशी घुसपैठ केन्द्र सरकार की विफलता है

वहीं बांग्लादेशी डेमोग्राफी चेंज मुद्दे पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि आखिर ये किसकी विफलता है। ये नैतिक जिम्मेदारी किसकी बनती है। ये जिम्मेदारी केन्द्र पर बैठी बीजेपी और केन्द्र सरकार की बनती है। यदि बांग्लादेशी घुसपैठ करके देश के अंदर घुस रहे हैं तो ये बीएसएफ की जिम्मेदारी है। बीजेपी सरकार सीमा की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तभी ना बांग्लादेशी राज्य के अंदर घुस रहे हैं।

बांग्लादेशियों को केन्द्र सरकार नहीं रोक पा रही है तब तो कल को देश के अंदर आतंकवादी भी घुसेंगे। आखिर ये जिम्मेदारी किसकी बनती है। बॉर्डर की सिक्योरिटी राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है या राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है। अगर देश में देश में घुसपैठ हो रही है तब तो गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना।

वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा भी नहीं होती है और हम आंहे भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम। मतलब बैकवर्ड बनिया को क्या चाहते हैं कि वो अंतिम पायदान पर रोते और बिलखते रहे। अपने हक के लिए नहीं लड़े।

 

Darbhanga MLC Election Result: 60 घंटे की मतगणना के बाद पलटा...

Darbhanga MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में 28,951 सहकारी समितियों की समीक्षा,...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में सहकारी समितियों को मजबूत बनाने, किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व अन्य...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...