Advertisment

पूर्व मंत्री Banna Gupta की पत्नी ने मेयर चुनाव के लिए किया नामांकन, इस क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव

Jharkhand news: झारखंड में इसी महीने यानी फरवरी के अंत में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर राज्य भर में सरगर्मी तेज हो गई है। कई पदों पर पूर्व विधायकों के परिवार वाले भी चुनाव में खड़े हो रहे हैं इसी बीच खबर जमशेदपुर से आ रही है कि मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta की पत्नी सुधा गुप्ता भी अपनी किस्मत आजमाएगी। बता दें सुधा गुप्ता ने आज अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है।

नामांकन से पहले सुधा गुप्ता ने लिया भगवान का आशीर्वाद

बता दें नामांकन के लिए निकलने से पहले सुधा गुप्ता के आवास पर भावुक माहौल दिखा.सुधा गुप्ता के पति Banna Guptaने खुद उन्हें कार का गेट खोलकर नामांकन के लिए भेजा। इसके बाद सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित रंकनी मंदिर और मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया।

Read More: रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार के बजट को बताया झूठ का पुलिंदा, जनता को कुछ नहीं मिला…

सुधा गुप्ता ने क्या कहा

नामांकन के बाद सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए सत्ता की नहीं, बल्कि मानगो की बेटियों, माताओं और परिवारों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है. उनका कहना है कि नगर निगम को संवेदनशील, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...