झारखंड में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे नीतीश? पटना में…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की गई जिसमें झारखंड में चुनाव लड़ने के मामले में रणनीति बनाई गई। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे। बैठक को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई और रणनीति तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई है वहीं गठबंधन किस दल के साथ होगा यह अभी निर्णय नहीं लिया गया है। जदयू ने झारखंड की कुछ विधानसभा सीटों को शॉर्टलिस्ट किया है जिसपर चुनाव लड़ने की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि जदयू एनडीए के साथ ही झारखंड में चुनाव लड़ेगी और सीट शेयरिंग पर भी एनडीए में अपनी बात रखेगी।

बता दें कि नीतीश कुमार समेत जदयू के बड़े नेता झारखंड में पार्टी विस्तार को लेकर लगातार लगे हुए हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से झारखंड के नेता सरयू राय ने मुलाकात की थी और उन्होंने कहा था कि वे जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Police के काम को रेट करेंगे आम लोग, थाना जाने वाले…

https://youtube.com/22scope

BJP BJP BJP

BJP

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का तांडव, अपार्टमेंट के नीचे...

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का एक और मामला सामने आया है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम...