बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजधानी Patna में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 व्यक्ति…

पटना: राजधानी पटना अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। बिहार में आपराधिक वारदातों में काफी वृद्धि तो है ही राजधानी पटना में भी अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। बीती रात अपराधियों ने सरे आम ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी। तीन में से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर स्थिति में जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों का इलाज जारी है।

घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पिपराही गांव की जहां बीती रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी। फायरिंग की घटना में में राजेश कुमार नामक एक सीमेंट कारोबारी की मौत हो गई जब्कि शिवम और गजेंद्र नामक दो भाई जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पर रामकृष्णानगर थाना समेत आसपास के कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि वक्त रहते अगर पुलिस आग पर काबू नहीं करती तो घर में रखे सिलिंडर भी ब्लास्ट होते और बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में सिटी एसपी ईस्ट भारत सोनी ने बताया कि पिपराही और शेखपुरा इलाके में करीब दस की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक सीमेंट कारोबार के साथ ही जमीन का कारोबार भी करते थे और वह पूर्व के एक मामले में गवाह थे। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद भी कैद हुई है। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। साथ ही मृतक एवं घायलों के परिवार के साथ ही स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर भी जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक की मां ने बताया कि घर से कुछ ही दुरी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई।

यह भी पढ़ें-  Jewelery Showroom लूटकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...