तेज रफ्तार का कहर, एक की गई जान, 2 घायल

फारबिसगंज : फारबिसगंज में तेज रफ्तार के कहर ने आज यानी सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की जान ले ली है। बताया जाता है कि एक बस जो शहर के सरयुग मिश्र बस स्टैंड से खुलकर जैसे ही अपने रफ्तार से एफसीआई चौक के निकट पहुंची वहां विपरीत ओर से आ रही बाइक सवार तीन लोग इस यात्री बस की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यहां पुलिस की चौकी के साथ स्पीड ब्रेकर होना आवश्यक है। वहीं मृतक नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत पलासी के आसपास का रहने वाला बताया जाता है। घटनास्थल पर लोग आक्रोशित होकर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध के दौरान बस के शीशे को भी तोड़ डाला गया। मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। बताया जाता है कि शहर का यह वह जगह है जहां अभी तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

यह भी पढ़े : नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने संभाला कार्यभार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की...

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img