केरोसिन तेल लेकर आ रहे वृद्ध को अपराधियों ने मारी गोली

सिवान : किरोसिन तेल लेकर वापस आ रहे एक वृद्ध को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल वृद्ध को इलाज के लिए तत्काल सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

बता दें कि सीवान में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां आए दिन अपराधी घटना को अंजाम देकर चल देते हैं. वहीं पुलिस-प्रशासन भी अपराध की घटनाओं को रोकने में विफल हो रही है. आज फिर बेख़ौफ़ अपराधियो ने एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी है. जिससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सीवान सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

घटना दरौंधा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव के समीप की है. घायल व्यक्ति की पहचान कंगाली छपरा निवासी देव शरण सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि देव शरण सिंह डीलर के पीडीएस दुकान से केरोसिन तेल लेकर आ रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

वहीं ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर स्थानीय थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े गोली मारी गयी उससे लोगों में में काफी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आये दिन अपराधिक घटनाएं होती रहती है. अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है. अपराधी पुलिस के नाक के निचे घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है.

 

रिपोर्ट : विजय

तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल...

पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित ने DM को दिया आवेदन,...

गयाजी : गयाजी जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित...

डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते...