भोजपुर: बिहार के सासाराम से पटना जा रही एक ट्रेन में यात्रियों ने चोरी के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना आरा सासाराम रेल खंड के गड़हनी और पीरो रेलवे स्टेशन की है जहां सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने एक युवक की चोरी के शक में जम कर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी में भर्ती कराया गया जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।
युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फ़िलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में लोगो ने बताया कि सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने एक युवक पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा कर जम कर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bihar में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, अपहरण का मामला दर्ज
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
Train Train
Train



















