राजकोट में बंधक बनाये गये 13 मजदूर सकुशल लौटेंगे बोकारो

बोकारो : राजकोट में बंधक बनाकर रखे गये 13 मजदूर जल्द ही सकुशल बोकारो लौटेंगे. बोकारो जिले के विभिन्न गांवों के 13 प्रवासी मजदूर गुजरात के राजकोट के एक उद्योगपति द्वारा बंधक बनाए गए हैं. जिन्हें बोकारो वापस लाने के लिए अब तैयारी शुरू हो गयी है. उम्मीद है दो दिनों के भीतर इन मजदूरों की वापसी हो जाएगी. मालूम हो कि ये मजदूर कमाने के लिये वहां गये हैं. जिन्हें एक उधमी ने काम पर रख लिया. पर काम के एवज में मिलने वाली राशि भी उन्हें नहीं दी गयी.

bokaro 8 22Scope News

बता दें कि सभी मजदूरों को एक चहारदीवारी में कैद रखा गया है और इन मजदूरों को दो जून की रोटी के लाले पड़ गये हैं. जिसके बाद मजदूरों ने एक वीडियो परिजनों को भेजी. जिसके बाद परिजनों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राजगढ़िया को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद राजगढ़िया ने श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को ट्वीट किया. श्रम मंत्री ने बोकारो उपायुक्त को जानकारी देते हुए ट्वीट भी किया. अब बोकारो उपायुक्त ने मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को कहा है कि दो दिनों के भीतर उनकी वापसी करा ली जायेगी. इस मामले की ट्वीट भी डीसी ने किया है.

bokaro 2 1 22Scope News

जो बंधक बनाये गये हैं उनके नाम इस प्रकार हैं. परमेश्वर (लक्ष्मीपुर), सुनील कुमार (दहिया),धनञ्जय महतो (भवानी), राजेश महतो (भवानी), गोवर्धन सिंह (गोरमरा), विकास सिंह (गोरमरा), संजय सिंह (गोरमरा), प्रवेंद्र सिंह (तुपिया), लीलू सिंह (गोरमरा), धनेश्वर बास्के (डाहिया), राहुल बास्के (डाहिया), गोपी सिंह (गोरमरा), विनोद मांझी (गोरमरा गांव निवासी ) शामिल हैं.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

प्रसिद्ध उद्योगपति किंग महेंद्र की मौत, पुरे गाँव में छाया मातम

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...