Purnia तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड : 2 और बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

पूर्णिया : पूर्णिया के तनिष्क शो-रूम लूटकांड मामले में दो और बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। बंगाल के मालदा और वैशाली से गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पूर्णिया पुलिस ने तीन बाइक को भी बरामद किया है। तनिष्क शो-रूम पूर्णिया में हुए लूटकांड के मामले में पुलिस को कुछ नए तथ्य मिले हैं। इस मामले में गठित पुलिस की विशेष टीम को पश्चिम बंगाल के मालदा से और पटना से दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चक थाना क्षेत्र के मोजमपुरबालुग्राम का मो सानिउल शेख एवं वैशाली जिले के विदुपुर थाना अंतर्गत मझौली के कुंदन कुमार हैं। पुलिस ने तनिष्क शो-रूम से लूटी गई मार्का लगी एक हीरा जड़ित अंगूठी, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त दो काले हेलमेट, अभियुक्त का खून लगा कपड़ा और मास्क बरामद किया है। इनको लेकर इस मामले में अब तक छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

लूटी गई ज्वेलरी में से एक हीरा जड़ित अंगूठी बरामद

दरअसल, गुरुवार को सहायक खजांची थाने में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि तनिष्क शोरूम लूटकांड में गठित विशेष छापामारी टीम ने घटनास्थल से लेकर पूर्णिया और कटिहार के रास्ते पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र तक उन सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिस रास्ते से बदमाश भागे थे। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर ही विशेष टीम कालियाचक तक पहुंची। वहां पाया गया कि युवक उन बदमाशों को रास्ता दिखा रहा है। उसकी पहचान कर उसे मालदा पुलिस की मदद से निरुद्ध कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन मोटर साइकिल, एक अन्य मोटर साइकिल के अलावा लूटी गई प्लेटिनम गोल्ड की हीरा जड़ित तनिष्क शोरूम मार्का लगी अंगूठी बरामद की गई। साथ ही अपराधियों द्वारा पहना हुआ खून लगा टी शर्ट, जींस पैंट और मास्क आदि भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : पूर्णिया लूटकांड के बाद पटना के तमाम ज्वेलरी दुकानों में पुलिस अधिकारियों ने की जांच

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...