पूर्णिया लूटकांड के बाद पटना के तमाम ज्वेलरी दुकानों में पुलिस अधिकारियों ने की जांच

पटना : पूर्णिया लूटकांड के बाद अब बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पटना के तमाम ज्वेलरी दुकानों के सुरक्षा मानकों की जांच पुलिस के आलाधिकारियों ने की है। कोतवाली ‘लॉ एंड आर्डर’ डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूर्णिया जिले के तनिष्क शो रूम में हुए लूट की घटना के बाद मुख्यालय आदेश पर तमाम ज्वेलरी दुकानों के सुरक्षा जांच की जा रही है।

साथ ही ग्राहक बनकर दुकानों में हथियार के साथ पहुंचे अपराधी की जानकारी के लिए दुकानों में लगे इमरजेंसी अलार्म सहित दुकानों में तैनात गार्ड को ग्राहकों को दुकान में प्रवेश से पहले विधिवत जांच कर अंदर प्रवेश देने की हिदायत दी है। जिससे घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके। शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया जिले में हथियारों से लैस लगभग सात की संख्या में अपराधियों ने तनिष्क शोरूम में घुसकर लगभग जो करोड़ के हीरे और सोने आभूषणों आभूषणों की लूट कर फरार हुए। इसके बाद बिहार पुलिस की ओर से अपराधियों का फोटो जारी कर पहचान बताने वाले को तीन लाख के इनाम की घोषणा कर दी है।

दरअसल, देखा जाए तो ज्वेलरी शॉप और फाइनेंस कार्यालय में इस तरह के डकैती और लूट की घटना बिहार सहित पटना जिले में अपराधियों ने दी है। वहीं कई मामलों में पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में पूर्णिया जिले के तनिष्क शो-रूम में हुए बड़ी लूट की घटना में अपराधी कब तक पुलिस की पकड़ में आते हैं और क्या कुछ पुलिस बरामद कर पाती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़े : Breaking : Purnia के तनिष्क शो-रूम में दिनद’हाड़े लू’ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...