Commercial Advertisment

डिस्प्ले बोर्ड से पता चलेगा प्रदूषण का ग्राफ

कटिहार : बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी प्रदूषण को लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब सजग होने लगा है. इसी कड़ी में कटिहार जिले के सबसे व्यस्ततम इलाके में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है ताकि आम लोग भी प्रदूषण के हालात से अवगत हो सकें. स्थानीय लोग कटिहार जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इस डिस्प्ले बोर्ड को एक अच्छी पहल मान रहे हैं.

लोगों ने कहा कि ये बेहतर पहल है प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ऐसे में इस बोर्ड में लोग प्रदुषण का ग्राफ देखेंगे तो लोगों में भी प्रदुषण की प्रति सजगता आएगी.  जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मांग पर कटिहार जिला प्रशासन द्वारा इससे जुड़ी मशीन और बोर्ड को इंस्टॉलेशन करने का स्थान उपलब्ध करवाया गया है.

वही दीपावली के मौके पर कटिहार जैसे छोटे शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की पहल के सवाल पर कटिहार जिला अधिकारी उदयन मिश्रा ने कहा कि पटाखे की बिक्री पर बहुत हद तक नियंत्रण किया गया है और लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है कि कम से कम पटाखा छोड़ें. ताकि आने वाले दिनों में सबसे बड़ी समस्या, प्रदूषण नियंत्रण पर हालात कंट्रोल में रखा जा सके.

रिपोर्ट : श्याम

गया शहर का प्रदूषण कम करेगी वाटर स्प्रिंकलर मशीन

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...