CM से नहीं चल रहा बिहार, अधिकारी करते हैं मनमानी, मुकेश सहनी से मुलाकात के दौरान…

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आवास पहुंचे, पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। राजद नेता कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा, उठाए सवाल

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।

यादव वीआईपी नेता के आवास पहुंचकर और उनसे मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, तो बिहार में कौन सुरक्षित है। अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है, अधिकारियों को जो मन मे आता है , वह करते हैं। मुख्यमंत्री गिड़गिड़ाते रहते हैं । दरअसल मुख्यमंत्री से बिहार चल नहीं रहा है।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों, लूट, अपहरण, हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं। अपराधियों को सजा नहीं दी जाती है। आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोदकर 15 जुलाई को दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में कर दी थी। इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दरभंगा नहीं जा सके थे।

राहुल गांधी के पूरे देश में जातीय जनगणना करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह मांग तो हमलोगों की पहले से ही रही है। यह तो होना ही चाहिए। आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर उन्होने कहा कि आरक्षण जो दिया गया है, उसमें क्रीमी लेयर और आर्थिक आधार पर तो है ही नहीं। बाबा साहेब ने आरक्षण का प्रावधान किया सामाजिक वैमनस्यता दूर करने के लिए है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। इस मौके पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar के नेतृत्व में उपचुनाव के लिए तैयार है भाजपा, सम्राट चौधरी ने राजद पर….

CM CM CM CM

CM

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...