बेगूसराय : तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार एक महिला और युवक को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास एसएच 55 की है. घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला बाइक से चुनाव चिन्ह लेने प्रखंड कार्यालय बेगूसराय गई थी. और चुनाव चिन्ह लेकर बेगूसराय से वनद्वार अपने घर लौट रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने हरदिया गांव के निकट बाईक सवार दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ एसएच 55 को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस, बेगूसराय बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया. एक साथ एक गांव से दो लोगों की मौत से परिजनों और गांव में कोहराम मच गया है
रिपोर्ट : सुमित
चास थाना क्षेत्र में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

















