Bihar में गिरा एक और पुल, कई गांवों का संपर्क कटा

सीतामढ़ी: बिहार में पुल गिरने के सिलसिला पर काफी राजनीति हुई और अभी भी राजनीति जारी है। इस बीच पुल गिरने का सिलसिला भी जारी लगातार जारी है। बिहार में एक बार फिर एक पुल गिरने की खबर आई है। पुल सीतामढ़ी में गिरा है। मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र का है जहां पुरंदहा राजबाड़ा पूर्वी पंचायत से इंदरवा पंचायत के दलकावा जाने वाले मुख्य पथ के सड़क में दुर्गा मंदिर के समीप अधवारा समूह के बांके नदी पर बना आरसीसी पुल गिर गया।

पुल गिरने की वजह से कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया। मामले में लोगों ने बताया कि यह सड़क भुतही से लोहखर और मढ़िया होते हुए मुशहरनिया, वीरता, पुरंदहा, दलकावा, नरकटिया, इंदरवा से नेपाल सीमा सहोरबा बाजार तक मुख्य पथ है। पुल गिरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुल गिरने की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

सुपौल की अंशु जाएगी Rugby नेशनल कैंप, परिजनों में हर्ष

Bihar

Bihar

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...