पांच करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ खूंटी में पांच गिरफ्तारी

रांची: खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिला है। पुलिस ने 2.475 किलो ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ बातई गई है को खूंटी से बरमाद किया है।

33.20 लाख रुपए की 6.640 किलो अफीम, 15 लाख कैश, एक एसयूवी भी जब्त किया है। इसके साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मारंगहादा के सनिका पाहन, इटखोरी के तुलेश्वर कुमार, बीरेंद्र कुमार दांगी व रवि दांगी और अनगड़ा के उमेश कुमार दांगी शामिल है।

उन्होंने बताया कि एसपी अमन कुमार को शुक्रवार को अड़की के सुंठ में अफीम की खरीद- बिक्री की सूचना मिली थी। फिर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। इस टीम ने खूंटी तमाड़ रोड पर हुंठ के पास जाल बिछाया। एक एसयूवी (जेएच 01 ईके 6290) वहां रुकी, जिसमें तीन लोग सवार थे।

तभी एक व्यक्ति तुलेश्वर, बीरेंद्र और उमेश ने पूछताछ में बताया कि वे लोग अनगड़ा के हेसल स्थित उमेश के घर से अफीम से ब्राउन शुगर बनाते थे। उनकी निशानदेही पर घर पर छापेमारी की गई तो अफीम, ब्राउन शुगर और ब्राउन शुगर बनाने का सामान मिला।

एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग खूंटी, तमाड़ और चतरा से अफीम खरीदते हैं और अनगड़ा के आसपास ब्राउन शुगर बनाते हैं। इस मामले में अड़की थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

थैला लिए जंगल की ओर से एसयूवी के पास आया। तभी पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। सनिका पाहन के थैले से अफीम बरामद हुई। गाड़ी की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अफीम, ब्राउन शुगर, रुपए और अन्य सामान मिले।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...