Nawada Police ने चोरी की 9 बाइक, 1 ऑटो किया बरामद, 3 चोर भी गिरफ्तार

नवादा: नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक ऑटो भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी आशीष कुमार, सूरज कुमार और सुनील कुमार के रूप में की गई है।

मामले में रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि नवादा के एसपी के निर्देश पर मोटरसाइकिल की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई और अनुसंधान किया जा रहा था। स्पेशल टीम ने अनुसंधान के क्रम में एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक ऑटो भी बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद सभी मोटरसाइकिल के मालिकों को सूचित किया जाएगा और न्यायिक प्रक्रिया के बाद उन्हें सुपुर्द कर दी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP and NDA के लोगों ने 65 प्रतिशत के आरक्षण के दायरा को रुकवाया- तेजस्वी

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Police Nawada Police Nawada Police

Nawada Police

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...