नित्यानंद ने कहा- केंद्रीय बजट की सराहना विश्व में हुई है, आगे भी मिलते रहेंगे मुफ्त अनाज

पटना : केंद्रीय बजट को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने मीडिया को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2024 का बजट फिर से साबित किया है कि पीएम मोदी गरीबों के लिए काम करते हैं। 2047 का भारत जब देश 100वां आजादी का महोत्सव माना रहा होगा तब स्वामी विवेकानंद के विचारों का भारत बनेगा।

नित्यानंद राय ने कहा कि विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था। 21वीं सदी के नरेंद्र उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। करोड़ों घर बनवाने के बाद इस बजट में तीन करोड़ नए घर बनवाने के लिए स्वीकृति मिली है। मुफ्त अनाज आगे भी मिलते रहेंगे। पांच लाख तक की राशि गरीबों के घर में कोई बीमार परे तो उन्हें मदद मिलेगी। केंद्रीय बजट की सराहना विश्व में हुई है। किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए नए बजट में ध्यान दिया गया है। केंद्र के बजट में बिहार को 2009 से 14 के बीच में 1132 करोड़ मिली थी। कृषि के क्षेत्र में 27,662 करोड़ रुपए में घमंडिया गठबंधन ने दिया था। बिहार को 12 से 15 हजार करोड़ रुपए के लिए कोई ब्याज नहीं लगेगा। केंद्रीय बजट में देश की तरक्की बिहार की उन्नति है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी कांग्रेस के गोद में बैठकर संविधान को ताखे पर रख दिया। महाघमंडिया के लोग पूरे देश में हल्ला मचा रहे है कि केंद्रीय बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा है। किसान, महिला, युवा और गरीबों की तरक्की और खुशहाली वाला बजट है। नित्यानंद राय ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा बिहार की तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। बिहार के विकास के लिए उन्होंने पहले भी विशेष आर्थिक पैकेज का 2020 में ऐलान किया था। इस बजट में जिस तरह से बिहार के विशेष पैकेज देने का काम किया है इसके लिए बिहार के 13 करोड़ लोग मोदी का स्वागत और अभिनंदन करते हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि कृषि एवं उससे जुड़े सेक्टर के लिए एक सवा लाख करोड़ रुपए का प्रधान बजट में किया गया है। जिस देश के अन्नदाताओं को को सीधे फायदा होगा।

वहीं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हमलोग हमेशा स्वागत करते हैं। लेकिन विपक्ष आरक्षण के मुद्दों को लेकर भावनात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति करती है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव थेथरलौजी करते हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ठाना है हर बिहारी को छठ पूजा में घर लाना है।

यह भी पढ़े : नित्यानंद का तेजस्वी पर तंज, कहा- जंगलराज के समय मंत्रियों के बंगले में बनती थी अपराध की योजना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...