IAS कॉलोनी में SC-ST आयोग के पूर्व सदस्य के घर चोरी

दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के आईएस कॉलोनी में राष्ट्रीय एससी एसटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार चौधरी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने राष्ट्रीय एससी एसटी के पूर्व सदस्य के घर से चोरों ने 12.50 लाख से उपर की सामान पर हाथ साफ कर दिया.

बता दें कि पूर्व सदस्य के घर से चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल और गोली भी लेकर भाग गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि घर के लोग पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने शेरघाटी गए हुए थे. घर की देख-रेख करने के लिए ड्राईवर जाता था.

रविवार को दिन के जब ड्राईवर घर आया तो देखा कि घर का दरवाज़ा खुला हुआ था. घर का सारा सामान चोरी हो चुका है. घटना की सूचना मिलने पर रूपसपुर पुलिस घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच मामले की जांच में जुटी है.

इलाके में लगातर हो रही चोरी, छिनतई, लूट, चेन स्नैचिंग व मोबाइल छीनने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोग पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. आईएएस कॉलोनी में कई अधिकारियों के आवास होने के बाद भी चोरों ने चोरी को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.

हालांकि चोरी की इस घटना की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड की टीम व एफएसएल टीम बुलाकर चोरों का पता लगाया जा रहा है. पीड़ित विशेष चौधरी ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कभी-कभार गश्ती करने आती है.

रिपोर्ट : पंकज राज

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...