शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि

बेगूसराय : जम्मू-कश्मीर में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद होने वाले बेगूसराय के रहने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को पटना लाया गया. ऋषि कुमार को जैसे ही उनके पिता राजीव रंजन सिंह ने श्रद्धांजलि देकर प्रणाम किया वैसे ही पूरा माहौल गमगीन हो गया.

शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शहर के जीडी कॉलेज के प्रांगण में रखा गया था. सोमवार की सुबह शहीद का अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ जीडी कॉलेज परिसर में जुटी थी. इस दौरान बेगूसराय सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई विधायक पूर्व विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान मंत्री ने शहीद के पिता से मुलाकात की. अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. बता दें कि शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई जो सिमरिया गंगा घाट पहुंचेगी और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह शहादत बेकार नहीं जाएगी लोगों में भी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखा गया है. सरकार शहीद के खून का बदला लेगी. गिरिराज सिंह ने कहा इस शहादत से बिहार ही नहीं बेगूसराय के लोगों में काफी गुस्सा है. यह पाकिस्तान का कायरता पूर्ण करनामा है इसका बदला जरुर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : सुमित

बेरमो का सुल्तान बना लेफ्टिनेंट, एलआईसी एजेंट पिता की आंखों से थम नहीं रहे खुशी के आंसू

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...