BJP के प्रदेश अध्यक्ष मिले पूर्व अध्यक्ष सी पी ठाकुर से

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल पूर्व अध्यक्ष डॉ सी पी ठाकुर के आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जानते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ ठाकुर के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने उनसे संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि जायसवाल के नेतृतव में भाजपा और मजबूत होगा और 2025 में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि डाक्टर ठाकुर से मिले मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने मे बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने डॉ सी पी ठाकुर को भरोसा दिया कि वे अपनी क्षमता के मुताबिक संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि जायसवाल पटना महानगर की वृहत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं से पुराने कार्यकर्ताओं और भाजपा को सींच कर बुलंदियों तक पहुंचाने वाले नेताओं से भेंट करने की अपील की थी।

डॉक्टर सीपी ठाकुर चिकित्सा जगत के जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार सहित कई सम्मान से नवाजा गया है। डॉक्टर सीपी ठाकुर को कालाजार पर शोध के लिए पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ ठाकुर केंद्रीय मंत्री रहें। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनने का मौका मिला। साथ ही वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।वहीं उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   गर्दनीबाग में बनेगा अत्याधुनिक शानदार Cricket Ground: सम्राट चौधरी

BJP BJP

BJP

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...