PNB बैंक लूटकांड को लेकर पुलिस का एक्शन तेज, SIT टीम का गठन

पटना : PNB बैंक लूटकांड – पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र कोरैया स्थित पीएनबी बैंक में कल यानी पांच अगस्त को लूट की घटना हुई थी। बता दें कि तीन-चार नकाबपोश हमलावर सुबह 10-10:30 बजे के बीच बैंक में घुसे और लूटपाट की। मैनेजर के अनुसार, लूटी गई कुल राशि: करीब 21 लाख है। इसी को लेकर पटना पुलिस एक्शन में आ गई है। इसी मामले को लेकर एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है।

PNB बैंक लूटकांड :

आपको बता दें कि एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जिसमें एसडीपीओ पालीगंज-2 की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई है। इस टीम में एसडीपीओ दानापुर-2, एसएचओ दुल्हिन बाजार, एसएचओ बिहटा, एसएचओ सिगोड़ी, एसएचओ बिक्रम और तकनीकी अनुसंधान के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के डीआईयू के भी अधिकारी शामिल हैं। अपराधियों के आने के रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरों को एक टीम द्वारा देखा जा रहा है, जिसमें दो बाइक पर पांच सवार अपराधियों को जमुई बाजार में देखा गया है। उनके जाने के रास्ते को भी सीसीटीवी से ट्रैक किया जा रहा है। बाइक और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

PNB बैंक लूटकांड :

वहीं एफएसएल टीम द्वारा बैंक का वॉल्ट, ड्रॉवर्स और अन्य जगहों से फिंगर प्रिंट्स उठाए गए हैं। इसके अलावा भी अन्य साक्षी को घटनस्थल से लिया गया है। डॉग स्क्वाड द्वारा भी घटनास्थल का मुआना किया गया है। एसटीएफ की टीम भी इस घटना में जिला पुलिस बल को सहयोग दे रही है, उनकी भी एक टीम इस केस पर काम कर रही है है व दुल्हिन बाजार में कैम्प कर रही है। तकनीकी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और अन्य अहम साक्ष्य को एकत्र किया गया है।

PNB बैंक लूटकांड :

एक टीम द्वारा ऐसे PNB बैंक लूटकांड घटनाओं के पुराने अभियुक्तों की पहचान करके उनके अवसान स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। बैंक के कर्मचारियों और बैंक मैनेजर की संलिप्तता को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है। क्योंकि अपराधियों का एमओ बिहटा, शेखपुरा और धनरुआ में हुई घटनाओं से मेल खाता है, इसलिए इन सभी घटनाओं के साक्ष्यों की एक साथ समीक्षा की जा रही है। अपराधियों की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। आगे के अनुसंधान से आपको अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना में दिनदहाड़े लूट, PNB बैंक से 21 लाख ले उड़े लुटेरे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...