रूपा तिर्की मामला : महाधिवक्ता पर अवमानना मामले की सुनवाई टली

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में महाधिवक्ता राजीव रंजन के खिलाफ जस्टिस अमरेश कुमार सिंह और जस्टिस अनुभव रावत की अदालत में अवमानना मामले में सुनवाई हुई. मामले में सुनवाई टल गई क्योंकि प्रार्थियों का वकालतनामा दाखिल नहीं किया गया था. इसके अलावा रिकार्ड भी अदालत में उपलब्ध नही था. अब इस मामले की सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद होगी. बता दें कि एसआई रूपा तिर्की मौत मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट की अवमानना करने पर जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने 1 सितंबर को महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना नोटिस जारी किया था. इसके खिलाफ इन लोगों ने खंडपीठ में अपील दाखिल कर अवमानना पर रोक लगाने की मांग की है.

रिपोर्ट : प्रोजेश

रिम्स के जनऔषधि केंद्र को बंद करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...