35 साल कार्य देने के बाद रिटायर्ड होने पर सफाईकर्मी को सम्मानित कर दी गई विदाई

कैमूर : भभुआ नगर परिषद में 35 साल कार्य देने के बाद रिटायर्ड होने पर रिटायर्ड सफाईकर्मी को नगर परिषद पदाधिकारी, नगर सभापति और नगर परिषद कर्मियों ने सम्मानित कर सम्मानपूर्वक विदाई दिया है। जहां सफाईकर्मी अपने कार्यकाल के बाद इस सम्मान को पाकर रो पड़े और नगर परिषद को धन्यवाद किया।

आपको बता दें कि सफाईकर्मी भभुआ वार्ड नंबर-9 निवासी रामचंद्र राम बताया जाता है। जिन्होंने 1984 में नगर पालिका के समय से इसमें सफाईकर्मी बनाकर शहर को साफ रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वहीं इस पर जानकारी देते हुए भभुआ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि इनका भभुआ शहर में साफ-सफाई में 35 साल से उपर का योगदान रहा, जो कि आज वह अपने कार्य से रिटायर्ड हो रहे हैं। जिनका आभार व्यक्त करते हुए नगर परिषद की टीम द्वारा इनके काम के लिए माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं आगे के बेहतर जीवन के लिए कामना किया गया।

वहीं नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने कहा कि इनका बहुत बड़ा योगदान रहा जो अपने कार्य से शहर को साफ रखा। इनके कार्य हमेशा से ही सही रहा और इनके कार्य में कोई कमी नहीं आया। इसलिए मैं ईश्वर से कामना करना चाहूंगा कि इनका आगे का जीवन सुखमय बीते और इन्हे जब भी जरूरत पड़ेगा तो इनके सहयोग के लिए हमेशा भभुआ नगर परिषद तैयार रहेगा। वहीं रिटायर्ड सफाईकर्मी सम्मान पाने के बाद रो पड़े और नगर परिषद के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। वहीं इस मौके पर उपसभापति शैलेंद्र कुमार, 14 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय रावत, शिव कुमार, कई वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहें।

यह भी पढ़े : कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, गायक छोटू पांडे सहित 9 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...