सबसे बड़े सरकारी सदर अस्पताल की साफ-सफाई चौपट, सफाईकर्मी ने किया हंगामा

मोतिहारी : मोतिहारी की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं सफाईकर्मियों के दो महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर सफाईकर्मी नाराज है और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सफाईकर्मियों का यह आरोप है कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। हम सभी भुखमरी के कगार पर हैं। वैसी स्तिथी में जीविका के द्वारा सफाईकर्मी को वेतन का भुगतान होता है लेकिन वेतन भुगतान नहीं होने से हम लोगों ने साफ-सफाई के काम को बाधित किया है।

Goal 1 22Scope News

चांदनी देवी और मंजू देवी ने कहा- साफ-सफाई की व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है

महिला सफाई कर्मी चांदनी देवी और मंजू देवी ने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है। लेकिन पिछले दो महीने से हम लोगों को वेतन नहीं मिल पाता है। जिसके कारण हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर है। इसीलिए हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही असप्तताल प्रबंधक के द्वारा वेतन के नाम पर भी भारी कटौती अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किया जाता है। जिसको लेकर हमलोग आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल की अस्पताल में जगह-जगह गंदगी पसर गया है। मोतिहारी के सबसे बड़े सरकारी सदर अस्पताल में साफ-सफाई नहीं होने से बड़ा सवाल उत्पन्न होता है। आखिर स्वास्थ्य के साथ विभाग कैसा खिलवाड़ कर रहा है।

यह भी पढ़े : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...