हाईकोर्ट ने स्पीकर कोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से किया इनकार

रांची: हाईकोर्ट ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले जय प्रकाश भाई पटेल की सदस्यता रद्द करने के स्पीकर कोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

जय प्रकाश भाई पटेल ने स्पीकर द्वारा उनकी सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी है.

अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि स्पीकर कोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना फैसला दिया, इसलिए उनकी सदस्यता बहाल की जानी चाहिए.

बता दें कि 25 जुलाई को विधानसभा के स्पीकर कोर्ट द्वारा उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

अदालत ने इस मामले में स्पीकर की कोर्ट के शिकायत करने वाले भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी को नोटिस भी जारी किया है.

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...