Advertisement
Advertisement

Giridih : सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में रह कर आधी आबादी के लिए मईयां योजना बनायी है-कल्पना सोरेन

Giridih : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर आ रहे अड़चन को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गिरिडीह के सदर प्रखंड के तेलोडीह, जीतपुर, सेनादोनी और खावा पंचायत भवन पहुंची और पंचायत भवन में मौजूद सभी समुदाय की महिलाओ से सम्मान योजना का फार्म भरने में हो रहे परेशानियों से अवगत हुई। कल्पना सोरेन इस दौरान अपने अंदाज में सभी समुदाय की महिलाओ को भरोसा भी दिलाया कि फार्म भरने आ रहे परेशानियों से वो भी अवगत है।

ये भी पढ़ें- Breaking : JSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन होगी JSSC-CGL की परीक्षा ! 

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना एक भाई का अपनी बहनों के लिए और राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए एक उपहार है। सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में रह कर आधी आबादी के लिए मईयां योजना बनायी है, पर कुछ तकनीकी परेशानियों के वजह से जो भी तकलीफ हो रही है उसको बहुत जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

Giridih : बिचौलियों से सावधान रहे महिलाएं

इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन विभागीय मंत्रियों और कई आला अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। पंचायत भवन में लगे कैंप को लेकर कल्पना सोरेन ने मौजूद महिलाओं से कहा कि योजना पूरी तरह से बिचौलियों से दूर रहें इसके लिए फॉर्म भी महिलाओ को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए किसी को पैसे देने की जरुरत नहीं है। मैं चाहती हूं कि आप सभी लोग इस योजना का फॉर्म भरें। मेरी ख्वाहिश है कि इस योजना का लाभ राज्य के सभी महिलाओं को मिले।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजेश मुंडा गोलीबारी कांड का पर्दाफाश, इस विवाद में मारी थी गोली… 

इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू और सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के साथ तेलोडीह मुखिया, सेनादोनी मुखिया, खावा मुखिया और जीतपुर मुखिया भी मौजूद रहे। पंचायत भवन में लगे कैंप को लेकर कल्पना सोरेन ने कहा की सीएम हेमंत सोरेन अपने बहनों को लेकर फिक्रमंद है उनके परेशानियों को देखते हुए ही सीएम हेमंत ने इस योजना को शुरू किया।

सीएम और अधिकारी लगातार कर रहे हैं बैठक

सीएम के साथ विभागीय सचिव और अधिकारी भी चिंतित है कि फार्म भरने में जो समस्या हो रहा है उसे दूर कैसे किया जाए।
विधायक ने कहा कि फार्म भरने से लेकर योजना का लाभ दिलाने को लेकर ही सीएम और अधिकारी लगातार बैठकों का दौर जारी रखे है। बस महिलाओ को सिर्फ इसका खास ध्यान रखना है। इधर कैंप में कई अधिकारी और ग्रामीण जुटे थे। इधर खावा पंचायत भवन परिसर मे ग्रामीण कार्य विभाग (विशेष प्रमण्डल गिरिडीह) के द्वारा सड़क और पुल मिलाकर कुल 5 योजना का शिलान्यास किया गया।

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...