Desk. बांग्लादेश के लिए भारत से उड़ानें कल भी फिर शुरू हो जाएंगी। बांग्लादेश में स्थिरता और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद उड़ानें रद्द कर दी गयी थी। अब एयरलाइंस कंपनी बुधवार से फिर बांग्लादेश के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार हैं।
बांग्लादेश के लिए कल से शुरू उड़ानें शुरू
बता दें कि एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश में अपना परिचालन रद्द कर दिया था। हालांकि, एयर इंडिया ने मंगलवार शाम को ढाका-दिल्ली मार्ग पर AI 238 का परिचालन किया है, जिसके रात 11.30 बजे के आसपास उतरने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया 6 अगस्त को दिल्ली-ढाका-दिल्ली सेक्टर पर अपनी शाम की उड़ानें AI237/238 संचालित करेगी। इसके अलावा, ढाका में मौजूदा स्थिति के कारण, एयर इंडिया अपने ग्राहकों को रीशेड्यूल पर एकमुश्त छूट की पेशकश कर रही है। इंडिगो और विस्तारा ने भी कहा कि वे बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार उड़ानें संचालित करेंगे।
एयर इंडिया दिल्ली से ढाका के लिए दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है। इंडिगो की फ्लाइटें ढाका से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के लिए प्रतिदिन उड़ानें भरती हैं। वहीं विस्तारा मुंबई के लिए एक दैनिक उड़ान और ढाका से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करती हैं।
ढाका का हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार रात 11.30 बजे तक परिचालन के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, मंगलवार सुबह हवाई अड्डे की सुरक्षा को मंजूरी दे दी गई। इस प्रकार उड़ान संचालन बुधवार को फिर से शुरू हो सका। वहीं बांग्लादेश के लिए ट्रेन सेवाएं अनिश्चित काल तक रद्द रहेंगी।


















