Vote Bank की राजनीति के लिए विपक्ष कर रहा है वक्फ संशोधन बिल का विरोध- सम्राट चौधरी

पहली बार वक्फ एक्ट में नहीं किया जा रहा है संशोधन, 2013 में भी हुआ था बदलाव। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वक्फ एक्ट में किया गया है बदलाव। वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष कर रहा है मुस्लिमों को गुमराह।

Vote Bank

पटना: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और भाजपा पर लगातार हमले कर रहा है और मुस्लिम विरोधी कदम बता रहा है। संशोधन विधेयक के विरोध में संसद में भी विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके दल को वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने जदयू के इस बयान का स्वागत किया है कि यह बिल मुस्लिम विरोधी नहीं बल्कि एक निरंकुश संस्था को कानून में बांधने के लिए लाया गया है।

उन्होंने कहा कि वक्फ एक्ट में संशोधन सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया हैं। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया था कि वक्फ बोर्ड की जितनी भी परिसम्पत्तियां हैं उससे सिर्फ 163 करोड़ की ही आमदनी होती है। यदि वक्फ परिसम्पत्तियों का उचित तरीके से रखरखाव किया गया होता तो इससे 12 हजार करोड़ रुपये सलाना आय अर्जित हुई होती।

सम्राट चौधरी ने कहा कि वक्फ एक्ट में बदलाव के लिए वर्ष 2024 में अचानक बिल नहीं पेश किया गया है बल्कि वर्ष 2015 से ही सुझाव लिए जा रहे थे। इसके लिए कश्मीर से लेकर लखनऊ तक बैठकें की गई। रहमान खान की अध्यक्षता वाली जेपीसी ने भी कहा कि वक्फ बोर्ड की व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं चल रही है। मैनपाॅवर अपर्याप्त है और फंड बहुत ही कम है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि वक्फ बोर्ड में महिला सदस्यों व बच्चों को भी जगह दी जाए। वक्फ एक्ट की अनेक खामियों को दूर करने के लिए ही संशोधन का बिल लाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोई पहली बार वक्फ एक्ट में संशोधन नहीं किया जा रहा है, वर्ष 2013 में भी वक्फ एक्ट में बदलाव किया गया था। वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को अपना नहीं बता सकेगा। अभी वक्फ के पास किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित करने की शक्ति है। जमीन पर दावे से पहले उसका वेरिफिकेशन करना होगा। इससे बोर्ड की मनमानी और मुट्ठी भर लोगों की दलाली पर रोक लगेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्ष निहीत स्वार्थ में मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। हकीकत यह है कि देश में जितना भी वक्फ बोर्ड है, उसपर माफिया लोगों का कब्जा हो गया है। वक्फ एक्ट में संशोधन बिल के पास होने के बाद वक्फ बोर्ड को सुचारू करने व उसकी परिसम्पत्तियों की उचित देखभाल में सहूलियत होगी तथा उसकी अकूत सम्पत्तियों का लाभ आम और जरूरतमंद मुस्लमानों, महिलाओं व बच्चों को भी मिल पायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-        BN College गेट पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vote Bank Vote Bank Vote Bank Vote Bank Vote Bank Vote Bank

Vote Bank

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...