बाल गृह बालिका में बच्चियों के साथ उत्पीड़न की शिकायत, बाल गृह सील

गिरिडीहः समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बाल गृह बालिका में बच्चियों से साथ उत्पीड़न की खबर है. उत्पीड़न की शिकायत पर संस्था के समन्वयक को टर्मिनेट कर दिया गया है.11 लड़कियों को मेडिकल जांच के बाद धनबाद और दुमका शिफ्ट कर बाल गृह को सील कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि बाल गृह बालिका में ढाई साल से बच्चियों का  उत्पीड़न किया जा रहा था. उत्पीड़न की शिकायत के बाद उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सरकार को मामले की जानकारी दी है.

vlcsnap 2021 11 01 19h06m44s199 22Scope News

संचालिका शोभा कुमारी और संस्था के नाइट गार्ड सह संचालिका के पुत्र अभय आनंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

बताया जाता है कि संचालिका और उसके बेटे पर पहले भी प्रताड़ना के आरोप लगे है. शिकायत के बाद 2019 में तत्कालीन डीसी उमाशंकर सिंह ने एसडीएम राजेश प्रजापति को जांच का निर्देश दिया था. जांच में शिकायत सही पाई गई थी. बावजूद इसके समाज कल्याण विभाग की ओर से कोई  कार्रवाई नहीं की गई.

अब एक बार फिर से उत्पीड़न की शिकायत मिली है. लेकिन, फिर से जांच का जिम्मा बाल संरक्षण समिति और सीडब्ल्यूसी को ही दी गई है.

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

 

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...