जिलाधिकारी का जनता दरबार : 40 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-40 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

हर तरह के मामले आए

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें पारिवारिक कलह, इंदिरा आवास और रिटायरमेंट राशि से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें खुशबू कुमारी, सुरेश प्रसाद, निहाल कमल, प्रमोद कुमार, रामजी महतो, मंजीत आनंद, शोभा देवी, लालमहम्मद अंसारी, शंभू यादव और आशुतोश कुमार के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान, 22 बैग यूरिया व 2 साइकिल जब्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...