बांग्लादेश की नई सरकार में पीएम यूनुस के पास 27 मंत्रालय, सालेह उद्दीन को बनाया वित्त मंत्री, अन्य के भी बांटे विभाग

डिजीटल डेस्क : बांग्लादेश की नई सरकार में पीएम यूनुस के पास 27 मंत्रालय, सालेह उद्दीन को बनाया वित्त मंत्री, अन्य के भी बांटे विभाग। बांग्लादेश में गुरूवार रात सत्तासीन हुई नई अंतरिम सरकार में प्रमुख सलाहकार के रूप में बतौर पीएम शपथ लेने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस ने शुक्रवार को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यभार का बंटवारा कर दिया।

उन्होंने  27 मंत्रालय या विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें रेलवे, सड़क और पुल, जल परिवहन, खाद्य, निर्माण, नागरिक उड्डयन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा से सूचना, वाणिज्य से संस्कृति, कृषि, लोक प्रशासन से महिला मामले, ऊर्जा, विज्ञान, जल संसाधन, सीएचटी, मुक्ति संग्राम शामिल हैं।

अर्थशास्त्री ने अपने पास नहीं रखा वित्त मंत्रालय लेकिन अन्य सभी अहम मंत्रालय अपने पास ही रखे

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख बने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मो. यूनुस ने नाजुक दौर से गुजरते देश को पटरी पर लाने के लिए सीधे वित्त मंत्रालय तो अपने पास नहीं रखा लेकिन तमाम अन्य अहम मंत्रालयों को अपने पास ही समेट रखा है।

मीडिया से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट प्रभाग, सशस्त्र बल प्रभाग, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और पुल मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय, आवास और लोक निर्माण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, लोक प्रशासन मंत्रालय, विद्युत, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय, महिला और बाल मामलों का मंत्रालय, राहत और आपदा प्रबंधन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय, मुक्ति संग्राम मामलों का मंत्रालय, हिल ट्रैक्ट्स अफेयर मंत्रालय, प्राथमिक और जन शिक्षा मंत्रालय के अलावा भूमि मंत्रालय और कपड़ा और जूट मंत्रालय भी अंतरिम सरकार के मुखिया के पास ही हैं।

सालेह उद्दीन अहमद बने बांग्लादेश के नए वित्त मंत्री, नूरजहां बनीं स्वास्थ्य मंत्री

शुक्रवार को हुए मंत्रालयों के बंटवारे में सालेह उद्दीन अहमद को  वित्त एवं योजना मंत्रालय, आसिफ नजरुल को विधि,न्यायपालिका और संसदीय कार्य मंत्रालय, आदिलुर रहमान खान को  उद्योग मंत्रालय एवं एएफ हसन आरिफ को स्थानीय सरकार,ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय दिया गया है।

बांग्लादेश में स्वाभाविक रोजगार वाले क्षेत्र का जिम्मा फरीदा अख्तर को दिया गया है। उन्हें मत्स्य पालन और जल संसाधन मंत्री बनाया गया है जबकि नूरजहां बेगम  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनीं हैं।

इसी तरह एमडी नाहिद इस्लाम को डाक, दूरसंचार और आईसीटी मंत्री  जबकि आसिफ महमूद शोजिब भुइयां को  युवा और खेल मंत्री बनाया गया है।

तौहीद बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री तो सखावत हुसैन गृह मंत्री बने

शुक्रवार को हुए मंत्रालयों के बंटवारे में तौहीद हुसैन अब बांग्लादेश के नए  विदेश मंत्री बनाए गए हैं।  सैयदा रिजवाना हसन को  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है।

नई अंतरिम सरकार में शर्मीन एस मुर्शिद को सामाजिक कल्याण मंत्रालय और एम सखावत हुसैन को  गृह मंत्रालय दिया है।  इसी के साथ एएफएम खालिद हुसैन को धार्मिक मामलों का मंत्रालय दिया गया है।

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img