Bokaro : कुकुरतोपा में जमकर चले धारदार हथियार, महिला समेत नौ जख्मी, ये था मामला…

Bokaro : बोकारो के गोपालपुर कुकुरतोपा गांव में खेत से पानी निकालने के सवाल पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद चले हथियार में एक महिला समेत नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को जिले के विभिन्न तीन अस्पतालों में इलाज के भर्ती कराया गया है, जहां दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

मालूम हो कि विवाद में जमकर धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। कुदाल तथा टांगी से हुए हमले में महिला सूचि देवी, धनुराम महतो, योगेंद्र महतो, गोविन्द कुमार, शत्रुधन महतो, सर्वेश्वर महतो, लक्ष्मण महतो, रौशन महतो घायल हुए है। घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जख्मी के मुताबिक रात में बारिश हुई थी, जिसके बाद खेत में पानी जमा हो गया था।

Bokaro : कहासुनी के बाद मारपीट में बदला मामला

जिसके बाद खेत का मेढ टूटकर पानी दूसरे प्लॉट में चला जा रहा था। इसी को लेकर गांव के सुशील महतो कहने लगे कि तुम लोगों ने पानी दिया हैं, जिसको लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक उतर गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने तेज धार हथियार लहराते हुए जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...