भारत में घुसपैठ की कोशिश करते 11 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गये

Desk. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए ग्यारह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित राज्य पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

घुसपैठ की कोशिश करते 11 बांग्लादेशी पकड़ाए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसएफ ने आज बयान जारी कर बताया है कि पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। दो-दो को पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा सीमा से पकड़ा गया, जबकि सात को मेघालय सीमा से पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित राज्य पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए बीएसएफ अपने समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ नियमित संपर्क में है। खासकर, बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर अत्याचार की रोकथाम को लेकर लगातार संपर्क में हैं।

पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों द्वारा सामना किए जा रहे सुरक्षा मुद्दों पर गौर करने के लिए बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक के अधीन एक समिति का गठन किया था। वहीं हसीना सरकार के पतन के बाद से और पड़ोसी देश में उथल-पुथल के बीच बीएसएफ हाई अलर्ट पर है।

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...