Commercial Advertisment

Ranchi जुमार नदी में डूबे 10वीं के छात्र का शव बरामद, रात 12 बजे दीवार फांदकर…

Ranchi : राजधानी रांची के जुमार नदी में डूबे मनन विद्या स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पीयूष का शव बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन करने के बाद पीयूष का शव बरामद किया कर लिया।

Ranchi : 4-5 दोस्तो के साथ हॉस्टेल के दीवार फांद कर घूमने के लिए निकला था पीयूष

बतातें चले कि कल पीयूष अपने 4-5 दोस्तो के साथ हॉस्टेल के दीवार फांद कर घूमने के लिए निकला था। जिसके बाद नदी पार करने के दौरान नदी में डूब गया था। जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम पीयूष की शव की खोजबीन में जुट गई थी। हालांकि कल काफी देर खोजने के बाद भी पीयूष का शव बरामद नहीं किया जा सका था। आज सुबह एनडीआरएफ की टीम फिर नदी में उतरी और पीयूष के शव को बरामद कर लिया गया।

Ranchi जुमार नदी में डूबे 10वीं के छात्र का शव बरामद, रात 12 बजे दीवार फांदकर...
Ranchi जुमार नदी में डूबे 10वीं के छात्र का शव बरामद, रात 12 बजे दीवार फांदकर…

Ranchi : दोस्तों को बचाने के क्रम में डूबा पीयूष

मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष कल रात के 12 बजे के आसपास अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूल के हॉस्टेल के दीवार को फांदकर घूमने जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सभी मेन रोड की तरफ जाने के लिए नदी पार करने लगे। नदी में उतरने के बाद गहराई ज्यादा होने के कारण कुछ दोस्त पीछे हट गए। दो दोस्त फिर भी नहीं माने और नदी पार करने लगे। इसी दौरान दोनों डूबने लगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : रांची में इस दिन जुटेंगे राज्यभर के हॉकी खिलाड़ी…

दोनों को बचाने के लिए पीयूष नदी में उतरा। उसने दोनों को खींचकर बाहर निकाला पर खुद पानी के तेज धार होने के कारण डूबने लगा। इसी दौरान दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की पर नहीं बचा पाए और पीयूष नदी में डूब गया। दोस्तों के अनुसार पीयूष को तैरना आता था। पीयूष के मौत के बाद उसके परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है।

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...

Dhanbad Delhi Special Train: धनबाद से दिल्ली जाने से पहले जान...

Dhanbad Delhi Special Train: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से...