एंबुलेंस चालकों का विरोध प्र’दर्शन, भाकपा पार्टी ने दिया साथ, DM को सौंपा ज्ञापन

नालंदा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल के समीप सड़क किनारे लगे प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों पर फाइन किए जाने के विरोध में एंबुलेंस चालकों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। चालकों के आंदोलन का भाकपा पार्टी का भी साथ मिल रहा हैं। पार्टी के शिव कुमार यादव ने बताया कि पिछले आठ अगस्त को सड़क किनारे खड़े एंबुलेंस चालकों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क जाम करने, कागजात नहीं रहने का आरोप लगाकर फाइन वसूला गया। जबकि सारी गाडियां सड़क के किनारे खड़ी थी। इससे किसी तरह का कोई जाम नहीं हो रहा था।

एंबुलेंस चालकों ने कहा कि अस्पताल के आसपास ही रहने पर ही हम मरीज को कहीं जरूरत पड़ने पर दूसरी अस्पताल में लेकर जा सकते हैं। इसी से हमारा रोजी रोटी चलता है। यदि हमें यहां से तंग किया जाता है तो फिर हम लोग अपनी वाहनों को कहा लगाएंगे। पढ़ने पर हम लोग सरकारी सेवा में भी मदद करते हैं। निजी एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि बैठक में हमलोगों ने निर्णय लिया है कि कृषि कार्यालय रोड में एंबुलेंस को लगाने की इजाजत दी जाए ताकि हम लोगों की सेवा भी करते है और हमारा भी रोजी रोटी चलता रहेगा। यदि हम लोगों को यहां से भी हटाया गया तो हम लोग पूरे जिले में चक्का जानकर उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक में डब्लू कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार अशरफ और अतीफ के अलावा कई चालक मौजूद थे।

यह भी पढ़े : SC ST Reservation पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...

तेजस्वी का बड़ा आरोप, कहा- महिलाओं को न्याय दिलाने व जनहित...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज एक पोलो रोड स्थित अपने निवास...

मछली पालकों को बड़ी सौगात, 6 हजार से अधिक वाहनों का...

पटना : राज्य सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण व्यापार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img