डुमरी में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक भी गिरफ्तार

डुमरी. एसपी गिरिडीह के निर्देशानुसार अवैध कोयला का परिवहन का रोकथाम के लिए डुमरी थाना एवं निमियांघाट थाना पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान रविवार रात में जीटी रोड कुलगो टॉल प्लॉजा के समीप से पीछा कर कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक का नंबर एमए-34 बीजी 3241 है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डुमरी में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

इसको लेकर डुमरी पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोड कोयला के संबंध में जिला खनन कार्यालय, गिरिडीह से विधिवत जांच करायी तो पाया गया कि ट्रक में अवैध कोयला है। इस संबंध में खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, गिरिडीह के द्वारा अवैध कोयला परिवहन से संबंधित दिये गये आवेदन पर ट्रक के चालक, मालिक तथा अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों इन्द्रसेन चौधरी, प्रदीप, एवं विकास सिंह, धनबाद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

वहीं गिरफ्तार चालक सुनील प्रसाद उर्फ सुनील साह (उम्र 39 वर्ष) पिता नाथु प्रसाद उर्फ नाथु साह स्थाई पता ग्राम कौवाहा, थाना गोविन्दगंज, जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) को जेल भेज दिया गया है। ट्रक में करीब 30 टन कच्चा कोयला लोड था।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...