Advertisement
Advertisement

चुहड़ी काली मंदिर से जुड़ी श्रद्धा लोक आस्था की अनूठी मिशाल – गरिमा

बेतिया : नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत वर्ष में सावन के महीने आमतौर पर देवाधिदेव महादेव की उपासना और जलाभिषेक की परंपरा सदियों पुरानी है। लेकिन इससे अलग चनपटिया अंचल क्षेत्र के चुहड़ी बाजार के समीप स्थित काली मां के मंदिर में पूरे क्षेत्र की सैकड़ों कुआरी कन्याएं करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित राम जानकी मंदिर के समीपवर्ती तालाब से जलबोझी कर के मां काली को चढ़ा कर मनमानी मुरादें पूरी करती हैं। सिकारिया ने बताया कि आज सोमवार को भी सुबह से शाम तक उमड़े आस्था के सैलाब में सुबह से शाम तक श्रद्धालु महिला पुरुषों का तांता लगा रहा।

स्थानीय श्रद्धालुओं के बुलावे पर चुहड़ी के काली मंदिर में पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया सोमवार को क्षेत्र में दशकों से चली आ रही इस अनूठी आध्यात्मिक आस्था की स्वयं साक्षी बनी। लोक मान्यता के आधार पर नगर निगम महापौर ने बताया कि यहां के लोग दशकों पुरानी मान्यता के तहत सावन में बाबा भोलेनाथ के बजाय मां काली मंदिर में जलाभिषेक कर आस पास के दर्जनों गांव की कुआरी कन्याएं अपनी मन वांछित मुरादें पूरा करतीं हैं।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक सागर पोखरा के पश्चिम दिशा में होगा पक्का सीढी घाट का निर्माण

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...