Breaking : महिला सिपाही के पति ने सभी का किया काम तमाम, खुद कर ली सुसाइड

भागलपुर : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भागलपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाही के पति ने अपने परिवार वालों को गला रेतकर हत्या कर दी ही है। साथ ही खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला सिपाही के पति ने अपनी मां और दो बच्चों को मार डाला है। पुलिस को महिला सिपाही के पति का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। साथ ही भागलपुर पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। भागलपुर के पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर मामला बताया जा रहा है।

भागलपुर पुलिस लाइन में पांच शव मिले हैं। पुलिस लाइन के क्ववाटर्र नंबर-38 से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के चार सदस्यों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार को मारकर आरोपी पति ने आत्महत्या कर ली। इनमें पुलिस लाइन में रहनेवाली सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे और उसकी मां शामिल है। सभी का गला रेता गया है, जबकि पति ने फंदे से लटक अपने जान दे दी। नीतू एसएसपी कार्यालय में तैनात थी।

आपसी कलह के बीच वारदात को अंजाम देने की आशंकी जताई जा रही है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने परिवार के चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी और डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी और कर्मी मौजूद हैं।

यह भी देखें :

पति-पत्नी में होता था झगड़ा – DIG

मौके पर पहुंचे डीआइजी विवेकानंद ने घटना के बारे में बताया कि कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है। चारों का गला रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव टंगा हुआ मिला है। मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच का झगड़ा सड़क पर भी कई बार आ जाता था। सोमवार की शाम भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि ये घटना कल्पना से परे है।

पुलिस लाइन में एंट्री बंद

पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। मीडिया को भी पुलिस ने कवरेज से रोक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बक्सर का रहने वाला है परिवार

मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की है। परिवार बक्सर का रहने वाला है। नीतू ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : कांवरिया का खोया हुआ पैसा को पुलिस ने सशुकल लौटाया

श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...