Congress Office में किया गया झंडोत्तोलन, प्रदेश अध्यक्ष ने…

पटना: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में झंडोतोलन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरीय नेता मौजूद रहे। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं वह लोग कहीं से भी देश को आजादी दिलाने में हिस्सा नहीं लिए थे। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ही आजादी के बाद हुई थी। देश की आजादी के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता ने जो कुर्बानी दी है उसे कोई कभी भूल नहीं सकता है। अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक देश आजाद नहीं हुआ था यह लोग अंग्रेजों के पक्ष में खड़े थे उनके साथ खड़े थे।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलाई थी। अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज उद्योगपति और पूंजीपत्तियों के लिए उनके बचाव के लिए काम करते हैं और कहते हैं कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 18वीं बार फहरया झंडा, कहा- कानून का राज हमारी प्राथमिकता…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Office Congress Office

Congress Office

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...